{"_id":"5ddc018f8ebc3e547b5e83cf","slug":"money-collected-mind-becomes-cool-etawha-news-knp528128150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वसूल, माइंड हो गया कूल-कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वसूल, माइंड हो गया कूल-कूल
विज्ञापन
फोटो संख्या 11: पत्नी और बच्चे के साथ मनोज शाक्य। फोटो संख्या 26: इटावा सफारी पार्क के मुख्य द्वार पर
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क देखने पहले दिन भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पौने चार सौ लोगों ने सफारी का भ्रमण किया। सफारी की प्राकृतिक छटा और पहाड़नुमा निर्माण को देखकर ज्यादातर सैलानियों के खुले मन से सराहना की। सैलानी बोले हमारा पूरा पैसा वसूल हो गया, यहां घूमकर माइंड कूल-कूल हो गया। जल्द ही परिवार के साथ आएंगे।
आम लोगों के लिए सोमवार को सफारी का पहला दिन था। सफारी प्रशासन ने गेट से लेकर अंदर तक पूरी तैयारी कर रखी थी। सुबह से ही सैलानी आने लगे। शहर के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी पहुंचे थे।
पहले दिन करीब पौने चार सौ लोगों ने सफारी का भ्रमण किया। निदेशक वीके सिंह ने बताया कि पहले ही दिन टिकट से सफारी को 73200 रुपये की आय हुई है। इसके अलावा करीब 1700 रुपये पार्किंग से आय हुई है।
विज्ञापन
करीब 55 दुपहिया और चार पहिया वाहन लेकर सैलानी आए थे। दोपहिया वाहन के लिए पार्किंग शुल्क 24 रुपये और चार पहिया का शुल्क 59 रुपये रखा गया है। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था मुख्य गेट के अंदर है। थियेटर शुरू होने पर आय और बढ़ जाएगी।
इटावा सफारी पार्क में 4डी थ्रिएटर भी बनाया गया है। इसमें सैलानियों को वाइल्ड लाइफ पर फिल्म दिखाई जानी है। इसमें छह शो चलाए जाएंगे। 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट 50 और इससे अधिक उम्र वालों के लिए 200 रुपये निर्धारित की गई है।
इसी तरह विदेशी सैलानियों के लिए 300 रुपये और 400 रुपये का टिकट है। निदेशक वीके सिंह ने बताया कि थियेटर कुछ तकनीकी कारणों से अभी चल नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद थियेटर में फिल्में दिखाने का काम शुरू हो जाएगा।
शहर के पक्काबाग बजरिया मोहल्ला निवासी मनोज शाक्य को इटावा सफारी का पहला साधारण सैलानी बनने का गौरव हासिल हुआ। उन्होंने सोमवार को सफारी की खिड़की से पहला टिकट खरीदा।
मनोज पत्नी रेनू सिंह और बच्चे इशांक के साथ सफारी घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि कई साल से सफारी खुलने का इंतजार कर रहे थे। आज इंतजार पूरा हुआ। देखने की इतनी बेसब्री थी कि सुबह ही घर से निकल लिए। अंदर की दीवारें, फव्वारे, पार्क और प्राकृतिक नजारा बहुत ही सुंदर है। लायन सफारी और लैपर्ड सफारी खुलने के बाद मचा चौगुना हो जाएगा।