{"_id":"5fb94a508ebc3e9c0031e7c4","slug":"money-amounting-to-12-lakhs-in-plantation-reached-government-account-etawha-news-knp5954920120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण में हड़पी 12 लाख की धनराशि सरकारी खाते में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण में हड़पी 12 लाख की धनराशि सरकारी खाते में पहुंची
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। ताखा में कागजों पर पौधरोपण कराकर हड़पे गए 12 लाख रुपये मुकदमा दर्ज होने के बाद फर्मों ने सरकारी खातों में जमा करा दिए हैं। इस संबंध में फर्म के सफाई दी है कि वह समय से पौधरोपण नहीं करा सकी इसलिए सरकारी धनराशि सरकारी खाते में वापस जमा करवा रही है।
विकास खंड ताखा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में कागजों पर पौधरोपण कराकर विकास खंड कर्मचारियों और फर्मों ने मिलकर 12 लाख 44 हजार 832 रुपये का घोटाला कर लिया था। सीडीओ राजा गणपति आर ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी ताखा पीएन यादव ने एकाउंटेंट धर्मेंद्र कुमार, सहायक लेखाकार मनरेगा शिवशंकर और ग्रीन वर्ड नर्सरी एटा के मालिक प्रेम सिंह, प्रियंका ट्रेडर्स के मालिक यादवेंद्र सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्घ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 6 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्र पाल सिंह कर रहे हैं। 12 नवंबर को मनरेगा के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा साबितगंज में 12 लाख 44 हजार 8 सौ 32 रुपये संबंधित फर्मों ने जमा करा दिए।
मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है । फर्मों ने हड़पी गयी राशि जमा करा दी है। पुलिस की विवेचना अपने स्तर पर जारी रहेगी।