फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mohit was beaten by the villagers for beating his wife

पत्नी को पीटने पर आरोपी मोहित को ग्रामीणों ने पीटा था

Thu, 18 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mohit was beaten by the villagers for beating his wife
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी आरोपी मोहित व उसके माता-पिता दो दिन पहले घर में ताला लगाकर चले गए थे। इसके बाद से यह लोग कहां गए। इस बारे में पड़ोसियों को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल मोहित के घर में ताला लटका हुआ है। घर के अंदर एक कुत्ता बांधा है, जो भूख-प्यास से तड़प रहा है।
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी रामदत्त जोशी का बेटा मोहित राज प्राइवेट कार चलाता है। उसकी शादी पिछले साल 18 जनवरी को मैनपुरी के किशनी नगला राय के कृष्ण अवतार की बेटी रंगोली उर्फ रूपानी (22) से हुई थी। सुंदरपुर में रामदत्त के पड़ोसियों ने बताया कि मोहित व उसके माता-पिता करीब डेढ़ साल से यहां रह रहे हैं। यह लोग आसपास के लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं। मोहित की शादी गांव से ही हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों के बाद से मोहित व रंगोली में अनबन शुरू हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान मोहित ने पत्नी को पीटा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। इस पर मोहित ने अपशब्दों का प्रयोग किया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की थी। साथ ही दोबारा रंगोली से मारपीट न करने की हिदायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के कुछ दिनों बाद ही रंगोली को मायके वाले मैनपुरी ले गए थे। 17 मार्च की देर रात मोहित ससुराल में रंगोली से मिलने पहुंचा। रंगोली को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed