फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mobile tower radiation becomes danger

जानलेवा बना मोबाइल टावरों का रेडिएशन

Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
mobile tower radiation becomes danger
कचहरी ज्ञापन देने पहुंचे मोहल्ला शाह महमूद के लोग। - फोटो : अमर उजाला

शहर के मोहल्ला शाह महमूद में लगे मोबाइल टावरों के रेडिएशन से लोग बीमार हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि इससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है। कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं। उन्हाेंने डीएम नितिन बंसल को ज्ञापन देकर टावरों को हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन बंसल को दिए ज्ञापन में मोहल्ला शाह महमूद के लोगों ने बताया कि मोहल्ले के निकट एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत है। इसमें विभिन्न मोबाइल कंपनियों के चार टावर लगे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इन टावरों से जरूरत से ज्यादा रेडिएशन हो रहा है। ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने तारिक पुत्र साबिर, अब्दुल अजीज पुत्र लतीफ, अनवार , मुन्नी पुत्र नौशाद, रशीद और अशोक बंसल पुत्र शंभूनाथ के नाम देकर बताया कि गंभीर रोगों की चपेट में आकर इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जिसमें कई लोग कैंसर से पीढ़ित थे। इसके अलावा मुश्तफा पुत्र लतीफ, इदरीस पुत्र छुन्ना, नूर अहमद पुत्र हजरा बेगम, होसन बानो पत्नी बसउद्दीन, शाहरूक पुत्र अब्दुल मजीद, आसमा बेगम पत्नी शाहिद आदि के नाम ज्ञापन में देकर बताया कि ये लोग भी कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि टावरों के रेडिएशन से घनी आबादी में रहने वाले लोगों और बच्चों पर इसका कुप्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जल्द इन टावरों को हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद राशिद, रहीसुद्दीन, कल्लू, अनवार, इकबाल, रईस, करीम, याशीन, साबिर, इमरान, इरशाद, अब्दुल, कैलाश, सलमान, इमरान, शाकिर, नजर, अलतमस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिएशन कैंसर का कारण: डा एमपी सिंह
इटावा। शहर के डा एमपी सिंह भदौरिया भी मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन को शरीर के लिए घातक बताते हैं। उनके अनुसार विश्व भर में हुए शोध में ये सामने आया है कि कई बार रेडिएशन कैंसर का कारण बनता है। ऐसे में टावरों के आसपास की बस्तियों के लोगों के भी बीमार होने की आशंका रहती है। लोगों को स्वयं भी इमारतों की छतों पर मोबाइल टावर लगवाने से बचना चाहिए। टावरों को घनी बस्ती में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed