फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minor teenager accuses father of forcibly getting married

नाबालिग किशोरी ने पिता पर जबरन शादी कराने का लगाया अरोप

Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minor teenager accuses father of forcibly getting married
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र की किशोरी ने पिता पर बेचने और मामा-मामी पर खरीदने वाले के बेटे से जबरिया शादी कराने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि ससुराल वाले उसका शोषण कर रहे हैं। किशोरी की शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

वैदपुरा क्षेत्र की एक किशोरी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि जन्म के बाद मां की मौत हो गई थी। पिता का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पिता ने पैसों की लालच में उसे एक व्यक्ति को बेच दिया था। उस व्यक्ति ने बड़े बेटे के साथ जबरन शादी करवा दी। उस दौरान मामा-मामी भी मौजूद थे। किशोरी ने पति और ससुराल वालों पर भी शोषण का आरोप लगाया। बताया कि किसी तरह ससुराल से भागकर यहां आई है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने किशोरी को महिला थाने भेजकर महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed