फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   minister Shivpal said nothing on compensation

मुआवजे पर मंत्री शिवपाल ने चुप्पी साधी

Thu, 16 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
minister Shivpal said nothing on compensation

फसल बर्बादी पर आत्महत्या और सदमे से जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख के मुआवजे की घोषणा मुख्य सचिव आलोक रंजन ने की है। लेकिन जिले की जनता इसको लेकर पसोपेश में है।

विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने यह कहकर मुआवजे की बात से साफ इंकार कर दिया था कि ऐसी मौतें प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में नहीं आती है, इसमें मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। गुरुवार को इस मुद्दे पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


फसल बर्बादी पर आत्महत्या और सदमे में जिले के एक दर्जन से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। शासन-प्रशासन के परस्पर विरोधी बयानों से इनके परिजनों ने की उम्मीद भी कभी बंधती है तो कभी टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ने गुरुवार को क्षेत्र के गांव धौलपुर में सदर विधायक रघुराज शाक्य के माता-पिता, चाचा-चाची की मूर्तियों का अनावरण किया और महाविद्यालय की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति एक दूसरे के पूरक हैं जो धर्म का पालन कर स्वच्छ राजनीति करते हैं, झूठ न बोलकर सच के मार्ग पर चलते हैं, उनकी कामना हमेशा पूरी होती है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ओलावृटि तथा आंधी में प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए लगातार मुआवजा बढ़ा रही है जबकि मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार को किसानों को राहत देने के लिए अभी तक एक पैसा नहीं दिया है। प्रदेश सरकार सड़कें, पुल आदि विकास कार्यों के अलावा समाजवादी पेंशन योजना के तहत लोगों को पेंशन दे रही है। अब यह पेंशन साक्षरों को 50 रुपये बढ़ाकर दी जाएगी।

उन्होंने विधायक रघुराज शाक्य द्वारा अपने पूर्वजों के मूर्तियों के अनावरण कराने पर उन्हें आशीर्वाद दिया। विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि उनके परिवार के ऊपर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा उनके परिवार का हमेशा आशीर्वाद रहा है। उन्हीं की कृपा से वे विधायक व सांसद बने हैं। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में हर इस क्षेत्र में हमेशा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस परिवार को कभी न भूलें।

पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे वर्मा ने  कहा कि जनता दल आदि मिलाकर छह पार्टियों का विलय हो गया है। इसमें बड़ी भूमिका सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की है। उन्हें अध्यक्ष भी बनाया गया है। आगे यह दल भाजपा को नेस्तनाबूद करने का काम करेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह , सांसद तेज प्रताप सिंह, पीसीएफ  चेयरमैन आदित्य यादव का सदर विधायक रघुराज शाक्य तथा उनके भाई राम करन शाक्य ने स्वागत किया। मुख्य अतिथियों को भगवान कृष्ण की मूर्ति के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट किया तथा 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भागवताचार्य स्वामी परमानंद महाराज, सिद्ध पुरुष बच्चा बाबा तथा गणेश दास जी महाराज ने भी विचार रखे।


इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, विधायक कानपुर सतीश निगम, एमएलसी असीम यादव, पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष राम सेवक, राम नरेश मिनी, उमेश दीक्षित, अशोक यादव, कृष्ण मुरारी, रामनरेश यादव, अनवर सिंह, अनिल प्रताप सिंह, सुनील यादव, राहुल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अजेन्द्र गौर, विनोद यादव, अजय भदौरिया, फुरकान अहमद, कैलाश यादव, लीलावती कुशवाह उपस्थित थे। संचालन कालेज के लक्ष्मीपति वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed