फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mini bus collided with unknown vehicle, 17 injured

अज्ञात वाहन से टकराई मिनी बस, 17 घायल

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mini bus collided with unknown vehicle, 17 injured
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात चालक को झपकी आने से अजमेर से कानपुर के मकनपुर जा रही मिनी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 17 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार देकर सभी को मकनपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के अहिपुरा निवासी चालक शौकीन उर्फ सोनी पुत्र रोशन खान मिनी बस में जायरीनों को लेकर कानपुर के मकनपुर जा रहा थ। मंगलवार रात करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 122 के पास किसी वाहन ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत 17 यात्री घायल हो गए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि चौकी पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने एंबुलेंस कर्मियों से घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
इरफान पुत्र समद (26), इमरान पुत्र अमीर (40), उनकी पत्नी नगमा बानो (30), बेटे गौसिया (8), मोहम्मद इरफान (10), आयशा पत्नी मोहम्मद रफीक (40), उनके बेटे मोहम्मद सादिक (20), गमुजाहिद (20), खुर्शीद बानो पत्नी सैयद हाफिज (68), बेटे सैयद यासीन (28), सैयद मुनव्वर (12),यासीन की पत्नी सुमैया बानो (26), सायरा बानो पत्नी मूवीस (28), नाजिया पुत्री मोहम्मद रफीक (12), सूफिया पुत्री शहीद (7), महबुब्बी पत्नी मोहम्मद रफी (78), नसीमा बानो पत्नी महबूब शाह निवासी चित्रदुर्गा थाना कोटा स्टेशन जनपद चित्रदुर्गा (कर्नाटक)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed