{"_id":"755b14b82edb5fa53b1eb30e6dcb7040","slug":"millions-stolen-from-inspector-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थानाक्षेत्र के विकास कालोनी में एक दरोगा के सूने घर में घुसे चोरों
विज्ञापन
ने लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना के वक्त परिजन पुत्र वधू का प्रसव
कराने अस्पताल गए थे और मकान खाली था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल
का निरीक्षण किया है और घटना के जल्द खुलासा की बात कही है।
हाथरस पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ओमप्रकाश गोयल का विकास कालोनी भाग- दो में आवास है। सोमवार शाम को उनकी पुत्र वधू को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर ओमप्रकाश गोयल छुट्टी लेकर आ गए। रात करीब आठ बजे मकान में ताला लगाकर वह परिजनों के साथ पुत्र वधू को लेकर तकिया आजादगान स्थित एक नर्सिंग होम गए।
इसी बीच मौका पाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेेश किया और कमरे के ताले तोडे़ अंदर रखी अलमारी से जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ओम प्रकाश गोयल जब सुबह अस्पताल से लौटे तो वह ताले टूटे देख सन्न रह गए।
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और अलमारी में रखे जेवर व नगदी गायब थी। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। ओम प्रकाश घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलने पर एसओ इकदिल श्रीधर सिंह व चौकी प्रभारी मानिकपुर मोहन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ओम प्रकाश ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की चार चूड़ी, आठ अंगूठी, दो जंजीर, दो मंगलसूत्र, पांच जोड़ी कुंडल, एक कड़ा व चांदी की दो जोड़ी पायलें तथा साढे़ ग्यारह हजार रुपये नगद व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।