फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   migrated birds come before time in chambal cenctuary

समय से पहले चंबल सेंचुरी पहुंचे विदेशी मेहमान

Sun, 09 Oct 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
migrated birds come before time in chambal cenctuary
चकरनगर (इटावा)। बारिश के बाद मौसम अनुकूल होने से चंबल अभ्यारण्य अक्तूबर में ही विदेशी मेहमानों से गुलजार हो गया है। यहां पेंटेड स्टोर्क सहित अन्य पक्षियों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ठंडे देशों में बर्फबारी होने के कारण साइबेरिया, रूस आदि देशों से बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी चंबल किनारे आते हैं। सामान्य रूप से इनका आना नवंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार लगभग एक माह पहले से ही ये पक्षी आने लगे हैं। पेंटेड स्टोर्क के जोड़े बड़ी संख्या में अभ्यारण्य में देखे जा रहे हैं। कुंदौल पाली से लेकर भरेह संगम तट पर जगह-जगह विदेशी पक्षी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि रविवार को चंबल नदी में विदेशी पक्षियों के कई जोड़े देखने को मिले हैं। नदी के आसपास सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। ये पक्षी बर्फीले देशों से दाना पानी व प्रजनन के लिए चंबल नदी में बसेरा करते हैं। मार्च-अप्रैल के दौरान गर्मी का मौसम शुरू होते लौटने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबल डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि चंबल अभ्यारण्य की प्राकृतिक अनुकूलता के कारण विदेशी मेहमान आना शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी चंबल में प्रवास करेंगे।

स्पेन के पर्यटकों ने देखी सफारी की खूबसूरती
इटावा। स्पेन से भारत भ्रमण पर निकले दो पर्यटकों ने सफारी में शेरों के दीदार किए। वह सफारी की सुंदरता देखकर काफी खुश हुए। उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सफारी के क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आगरा से दो विदेशी पर्यटक आए थे। दोनों भारत भ्रमण पर निकले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed