फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Message against feticide in Nari Shiksha Choupal

नारी शिक्षा चौपाल में भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश

Tue, 08 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Message against feticide in Nari Shiksha Choupal
टीएलएम मेला देखते खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। विकास खंड के ग्राम नगला छत्ते में नारी शिक्षा चौपाल और टीएलएम मेला आयोजित किया गया। छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर संदेशपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टरों को मर्मस्पर्शी संदेश दिया।
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण के लिए चार्ट और मॉडल बनाकर उनके स्टाल लगाए गए। विद्यालयों का एक क्राफ्ट स्टॉल टीएलएम मेला में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान कुरसेना, नगला छत्ती, सकौआ, निलोई , परसौआ आदि विद्यालयों की बालिकाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 10 पावर एंजिल्स व 50 छात्राओं को सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक विनय तिवारी, रेनू सिंह, अर्चना पांडेय, कुसुम शर्मा एवं सीमा भारती ने कार्यक्रम सफल बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव शाक्य, श्वेता चंदेल, वर्षा चक, सुधा एवं साधना का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed