{"_id":"6377d31cdd3674079138ad4c","slug":"meeting-to-give-support-to-dimple-in-election-etawah-news-knp7290375141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंपल के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए दो घंटे चली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए दो घंटे चली बैठक
विज्ञापन
इटावा/सैफई। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सैफई के एक विद्यालय में इटावा और मैनपुरी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने पूरी ताकत के साथ डिंपल यादव के समर्थन में जुटने के निर्देश दिए हैं। ये जानकारी प्रसपा के मैनपुरी जिलाध्यक्ष बूट सिंह ने दी।
सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक चली बैठक के बाद शिवपाल तो मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन पदाधिकारियों ने उनके निर्णयों से अवगत कराया। बूट सिंह ने बताया कि प्रसपा प्रमुख ने डिंपल यादव को भारी बहुमत से जिताने के लिए कहा है। इसके लिए बूथ स्तर पर जुटने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा हर जाति और धर्म को लेकर चले। मैनपुरी में सपा का ही जलवा रहा है। आगे भी इसे बरकरार रखना है। प्रदेश सचिव जगजीवन यादव ने कहा कि बीजेपी ने करहल विधानसभा क्षेत्र में कोई काम ही नहीं किया है। जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सपा शासन में हुए।