{"_id":"5e0b9e3c8ebc3e87bd3e6749","slug":"meeting-etawha-news-knp5355552169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग से 25 लाख की वसूली करेगा डीसीडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग से 25 लाख की वसूली करेगा डीसीडीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के प्रतिनिधियों की आम सभा की बैठक में संस्था की आमदनी बढ़ाने तथा बकाया राशि की वसूली सहित किसानों के हितों के कार्यक्रम चलाने को स्वीकृति प्रदान की गई। विकास संघ विद्युत विभाग पर बकाया 25 लाख रुपये की वसूली भी करेगा। यह धनराशि संघ की जमीन पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर रखे जाने के किराये के रूप में वसूली जानी है।
सहकारी शीतगृह आनंद नगर में आयोजित बैठक में सभापति शांती देवी चौहान ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों की उपज का भंडारण करना एवं उन्हें सही उत्पादक मूल्य दिलाते हुए खाद बीज समय से उपलब्ध कराना है। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत संस्था क्रय केंद्रों का संचालन भी करती है। यह संस्था इटावा औरैया दोनों जिलों के किसानों के हित में काम करती है। किसानों की पैदावार सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोर का भी संचालन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि संस्था ने इस वर्ष 56,130 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में उर्वरक बिक्री केंद्र खोले जाने, संस्था के कार्यालय के सामने मुख्य रोड के किनारे आठ दुकानों का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया। पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह चौहान ने कहा कि सहकारिता आंदोलन किसानों के हित मेें चलाया जा रहा है। सहकारिता के माध्यम से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। डीसीडीएफ भी इसी दिशा में काम कर रहा है। संचालक गजेंद्र सिंह ने कहा कि संस्था ने इटावा औरैया दोनों जिलों में किसानों के हित में तमाम कार्यक्रम चलाए हैं। किसानों की भलाई के लिए और क्या क्या हो सकता है, इस संबंध में भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
बैठक में उदयभान सिंह तोमर, सुरेश मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप चौहान भुल्लन, प्रधान गंगापुरा अरविंद यादव फेरू, मुन्ना मिश्रा, उपदेश सिंह यादव, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, सहायक निबंधक सुरेश चंद्र, सचिव रजपाल सिंह भदौरिया सहित इटावा औरैया के सभी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।