फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   meeting

पालिका बोर्ड ने रोका नगर निगम बनाने का प्रस्ताव

Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting
इटावा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव रोक दिया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में सदस्यों का तर्क था कि पहले पूरा खाका तैयार हो उसके बाद प्रस्ताव सदन में रखा जाए। बोर्ड ने चार बड़े नालों के निर्माण और एक हजार लाइटें खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

विधायक सरिता भदौरिया और अध्यक्ष नौशाबा खानम की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ अनिल कुमार ने नगर निगम बनाने का प्रस्ताव रखा। भाजपा सभासद शरद बाजपेई ने कहा कि पहले नगर निगम कार्यालय का नया भवन बनाया जाए, मानक पूरे किए जाएं और जिला प्रशासन के मसौदा तैयार करे। इसके बाद प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जाए। सभासद विकास तोमर ने कहा कि नगर निगम बनाने के प्रस्ताव से संबंधित कोई जानकारी प्रस्ताव के साथ नहीं दी गई है। सिर्फ अपर जिलाधिकारी के पत्र के आधार पर प्रस्ताव रखा गया है। इसलिए ऐसे प्रस्ताव को रद्द किया जाना चाहिए। इसके चलते सभासदों ने प्रस्ताव का खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पचावली से विजय नगर चौराहे तक, रामनगर से विजय नगर तक, गांधी नगर से रेलवे लाइन एनएच दो तक, मोतीझील से पुलिस लाइन होते हुए नुमाइश चौराहा तक, सराय दयानत तिराहे से पुलिस लाइन तक नाला निर्माण को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सरैया चुंगी का प्रदीप कुमार गुप्ता आवंटन निरस्त कर दिया गया है। इस संपत्ति को पालिका के कब्जे का अनुमोदन किया गया। रिलायंस जियो इंफ्राकाम लि को शहर में 930 पोल लगाने और आप्टिकल फाइबर केबल डालने की अनुमति प्रदान कर दी गई। कंपनी को तीन दिन में काम पूरा करना है। शासन से पं दीन दयाल उपाध्याय रिवाल्विंग फंड से मिलने वाली 15 करोड़ की धनराशि को ब्याज मुक्त ऋण के बजाय अनुदान के रूप देने के लिए शासन को पत्र भेजने पर सहमति बनी।

एमएलसी असीम यादव के प्रतिनिधि फुरकान अहमद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार, सचिन वर्मा, मो. इकबाल, विकास तोमर, पुष्पा देवी, मीरा, मंजू देवीे, शहनाज बेगम, कुमार वैभव, राम सिंह, उमेश चंद्र, अभिषेक त्रिपाठी, अतुल, अमित कुमार, श्याम सिंह, गजराज सिंह, नीलम गुप्ता आदि सभासदों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed