फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   meeting,etawah,etawah news

वित्तीय वर्ष के रुके विकास कार्य छह माह में पूरे होंगे: आयुक्त

Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting,etawah,etawah news
कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता करते आयुक्त कानपुर डा.राजशेखर साथ में जिलाधिकारी श्रुति सिंह व वरिष - फोटो : ETAWHA
इटावा। आयुक्त कानपुर मंडल डॉ. राजशेखर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से जनपद में इस वित्तीय वर्ष के रुके विकास कार्यों को अक्तूबर से मार्च तक छह माह के अंदर पूरा कराया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली। कठिनाइयां पूछीं और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद दौरे की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। प्रमुख रिकार्ड रूम देखा, फोटोकॉपी मशीन खराब होने की वजह से एक माह से करीब एक हजार पत्र लंबित हैं, मशीन को तीन दिन के अंदर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए कहा जिले में दोनों अधिकारी खासकर शांति व्यवस्था पर मिलकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण तहसील दिवस को और ज्यादातर बेहतर बनाने पर जोर दिया। पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाए। उन्हें चंबल पुल पर वाहनों के जाम की वजह से लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बताया गया। इस पर उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान भी जल्द हो जाएगा। इसके लिए उदी में चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। आगे जाकर चेकिंग की जाएगी। कुछ व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी त्योहारों पर भीड़ ज्यादा न लगे इस पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों पर भीड़ न लगे इस पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, लिहाजा लोग मास्क लगाकर चलें और दो गज दूरी का पालन करें। ऐसा करने से संक्रमण को 80 प्रतिशत रोक सकते हैं। सतर्कता की बरतने की जरूरत है। दीवाली के त्योहार को नजदीक आते देख पटाखों की दुकानों का आवंटन आबादी से दूर करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से इनके भंडारण पर नजर रखने की बात कही।

आयुक्त ने महोला में निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण भी किया। जेल करीब 90 प्रतिशत बन चुकी है। इसे दिसंबर में बनकर तैयार होने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के सभी छह जनपदों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी के तहत इटावा आए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ जन प्रतिनिधियों से भी विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव मांगें हैं। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजागणपति आर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed