{"_id":"6aa8466c451eca30830b4d64","slug":"mechanic-dies-of-electrocution-while-operating-a-machine-at-a-rice-mill-etawah-news-c-216-1-etw1015-149621-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राइस मिल में मशीन चलाते समय करंट से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राइस मिल में मशीन चलाते समय करंट से मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
फोटो 37:: दीपक। फाइल फोटो
फोटो 15:: दीपक की मौत से बिलखते परिजन। संवाद
भाई ने गलत सूचना देने का लगाया आरोप, मैनपुरी का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला इच्छा स्थित एक राइस मिल में सोमवार सुबह मशीन चलाते समय खुले तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। भाई ने मिल से गलत सूचना देने का आरोप लगाया है।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार में लालपुर निवासी दीपक उर्फ विक्रम (26) राइस मिल में मशीन मिस्त्री का काम कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह मशीन पर काम कर रहा था। मशीन चलाते समय मोटर के तार खुले होने से टी-शर्ट फंसने से करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। हादसा होते ही मिल में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह उसे मशीन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। मृतक के भाई सत्यम और सुंदरम ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में बीच का था। दोनों भाई भी मशीन मिस्त्री का काम करते हैं। आरोप लगाया कि मिल की ओर से परिजनों को दीपक के चोट लगने और घायल होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
इस पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां दीपक को मृत अवस्था में पाया। दो साल से दीपक मिल में काम कर रहा था। दीपक के परिवार में पत्नी स्वाती, करीब एक माह की बेटी और मां कृष्णा देवी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट लगने से मौत की वजह बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कारणों का पता चलेगा।