फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Measurement of illegal occupation of pond land

तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जे की नापजोख

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Measurement of illegal occupation of pond land
बकेवर। तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों ने बकेवर कस्बे के दो तालाबों की जमीन की नापजोख की। कस्बे के चौराहे के पास बने मकानों की नापजोख होने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को लेखपाल आशीष शर्मा और नगर पंचायत कर्मचारियों ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनें मकानों की नापजोख की। लेखपाल आशीष शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एसडीएम भरथना के आदेश पर कस्बे के दो तालाबों पर अवैध कब्जों की नापजोख की गई।
विज्ञापन

इसमें कस्बा बकेवर के चौराहे के पास स्थित करीब 20 डेसिमल के तालाब का तो पूरी तरह नामोनिशान ही खत्म हो गया है। तालाब की जगह पर अब कई मंजिला इमारतें बनी हैं। लेखपाल ने बताया कि कस्बे के चौराहे के तालाब वाले स्थान पर 11 लोगों के अवैध कब्जे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया रोड पर मघई तालाब से सटे तालाब के सड़क साइड पर तीन लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। दोनों तालाबों की अवैध कब्जों की नापजोख की गई है। रिपोर्ट एसडीएम भरथना को दी जाएगी। ईओ अजय कुमार, कर्मचारी स्वीकृत शरण, सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed