{"_id":"576050474f1c1bf82311c244","slug":"maximum-mrp-found-on-2-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दवाओं पर मिली अधिक एमआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दवाओं पर मिली अधिक एमआरपी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से दवा का सैंपल लेते ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को दो मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के सैंपल लिए। दो दवाओं पर निर्धारित रेट से अधिक एमआरपी पाई गई।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने शहर के सैदवाड़ा बाजार स्थित राजेश कुमार के जानकी देवी मेडिकल स्टोर से 5 दवाओं के बिल मांगे। इनमें से दुकानदार चार दवाओं के बिल प्रस्तुत कर सका। यहां से एंटीबायोटिक और ब्लड प्रेशर टैबलेट के दो नमूने एकत्र किए गए।
विज्ञापन
इसके बाद नया शहर चौराहा स्थित उमेश चंद्र गुप्ता के मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के बिल मांगे गए। दुकानदार द्वारा बिल प्रस्तुत न करने पर यहां से आयरन और दर्द निवारक टैबलेट के दो नमूने लिए। इसी मेडिकल स्टोर पर दो एंटीबायोटिक दवाओं पर निर्धारित रेट से अधिक एमआरपी मिली। इस पर दोनों दवाओं के नमूने लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवा विक्रेताओं को तीन दिन के अंदर बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही जिन दवाओं पर निर्धारित रेट से अधिक एमआरपी पाई गई है, उन्हें नई दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन