{"_id":"6467c46f387b14d7f90f69a4","slug":"massab-pulls-our-ponytail-etawha-news-c-12-1-243248-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मास्साब हमारी चोटी खींचते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मास्साब हमारी चोटी खींचते हैं
Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29:::कंपोजिट विद्यालय मितरौल में छात्र-छात्राओं से जानकारी लेतीं सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। सीडीओ के निरीक्षण में लगातार विद्यालयों में शिक्षकों की ओर से अभद्रता करने की शिकायतें मिल रही हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने मितरौल और सहसों विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां छात्राओं ने शिक्षक पर चोटी खींचने का आरोप लगाया।
शुक्रवार सुबह सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या कंपोजिट विद्यालय मितरौल पहुंचीं। यहां बच्चों की संख्या कम मिली। छात्राओं ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक हम लोगों की चोटियां खींचते हैं। आरोप लगाया कि आंबेडकर जयंती पर विद्यालय के अन्य स्टाफ के साथ शिक्षक ने बदसलूकी तक की थी। कंपोजिट ग्रांट से भी कोई काम नहीं मिला। मौके पर सीडीओ गंदगी और रंगाई पुताई नहीं मिली। शिक्षक की शिकायत ग्राम प्रधान और अन्य शिक्षकों ने भी की। इसके बाद सीडीओ प्राथमिक विद्यालय सहसों पहुंचीं।
यहां विद्यालय की नई इमारत का निर्माण कार्या गुणवत्ताविहीन मिला। उन्होंने काम को दोबारा कराने के निर्देश दिए। कंपोजिट ग्रांट से खरीदा गया इंवर्टर पैक विद्यालय में नहीं लगाया गया था। बच्चों की संख्या भी कम मिली। वहीं प्रधानाध्यापक भी सीडीओ के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीडीओ के साथ बीएसए शैलेस कुमार भी मौजूद रहे। सीडीओ ने जवाब तलब करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं।