{"_id":"61e5ab2e8708b9043715ab7e","slug":"marudhar-and-humsafar-s-wheels-stopped-due-to-shock-etawah-news-knp6758675126","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका लगने से मरुधर और हमसफर के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका लगने से मरुधर और हमसफर के पहिये थमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। रेलवे ट्रैक में झटका लगने की वजह से रविवार को रात में लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मरुधर एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस काफी देर तक रुकी रहीं। काफी मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने दोनों ट्रेनों को 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला।
रेलवे के अमले ने रात में ट्रैक को ठीक करके रात में लगभग 11 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कराया।
रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के नजदीक डाउन लाइन पर रविवार की रात करीब 10 बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही 4864 मरुधर एक्सप्रेस के लोको पायलट को ट्रेन में झटका महसूस हुआ।
जिस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को पटरी पर जर्क की सूचना देकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। आननफानन ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पीडब्ल्यूआई के कर्मचारी पहुंचे और जर्क की जांच पड़ताल करने में जुट गए। इस बीच पीछे आ रही हमसफर एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल पर रोका गया।
करीब आधे घंटे की कवायद के बाद पहले मरुधर एक्सप्रेस और उसके पीछे हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन तक 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक, करीब एक घंटे के बाद लगभग 11 बजे रेल यातायात सुचारु हो सका।
राजधानी से टकराया मवेशी, रुकी रही ट्रेन
भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर डाउन लाइन पर स्थित पोल नंबर 1135/18 व 1135/20 के मध्य रविवार की रात नौ बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से अचानक एक मवेशी टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना से ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। बाद में इंजन की पड़ताल के बाद करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
फाटक से टकराया वाहन, बूम क्षतिग्रस्त
भरथना। नगर क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी से सोमवार की सुबह करीब छह बजे बकेवर की ओर आ रहा मिनी लोडर टकरा गया, जिससे एक ओर का बूम क्षतिग्रस्त हो गया।
ड्यूटी पर तैनात केबिन मैन ने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बूम को दुरुस्त किया।
बूम की जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लोहे का पाइप लगाया गया। घटनास्थल पर आरपीएफ कर्मी भी पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।