फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman thrown out of home for Rs 5 lakh and a car

Etawah News: पांच लाख और कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 19 Apr 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home for Rs 5 lakh and a car
महिला की दो साल पहले हुई थी शादी, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद समाचार एजेंसी
इटावा। पांच लाख रुपये व कार के लिए विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला की दो साल पहले नई दिल्ली निवासी युवक से शादी हुई थी।
इकदिल के विकास कॉलोनी भाग-3 चांद मियां निवासी दीप्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2024 को नई दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद चौथी में ही ससुरालियों ने पांच लाख रुपये व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। चार अप्रैल 2025 को उसे पीट कर घर से निकाल दिया। राहुल की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। तब से दीप्ति मायके में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को वह घर पर थी। इस दौरान ससुरालीजनों ने उसके साथ फिर से मारपीट की। पीड़िता ने पति राहुल समेत ससुर गीतम सिंह, सास गुड्डी देवी, ननद पूजा व देवर आशीष के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed