फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance
भरथना। थाना क्षेत्र के पुराना भरथना में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व जंजीर की मांग पूरी न होने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी आजाद बाल्मीकि ने अपनी बेटी शिवानी (20) की शादी पुराना भरथना निवासी मिलन पुत्र राजकुमार के साथ 30 अगस्त 2021 को की थी।
विज्ञापन

शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खर्च किया था, लेकिन ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व चैन की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी पुत्री शिवानी को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के लोगों की सूचना पर वह परिवार के साथ भरथना पहुंचे, तो उसे शिवानी मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता आजाद की तहरीर पर पुलिस ने पति मिलन, ससुर राजकुमार व सास श्यामा देवी के खिलाफ दहेज हत्या क ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed