फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   marriage

वसंत पंचमी को प्रशासन कराएगा गरीबों की शादी

Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
marriage
इटावा। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से वसंत पंचमी पर सभी धर्म और जाति की गरीब बेटियों की शादी कराएगा। इसके आवेदन ब्लॉक में बीडीओ, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में ईओ के पास जमा किए जा रहे हैं। आवेदन के साथ तहसील से जारी आय और जाति प्रमाणपत्र लगाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार दो साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की थी। इसके तहत अभी तक कई बार ब्लॉक और निकाय स्तर पर विवाह समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। पिछले महीने नुमाइश पंडाल में सभी ब्लॉक और निकायों में निवास करने वाली 406 बेटियों के विवाह और निकाह कराए गए थे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि अब वसंत पंचमी को फिर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का विवाह कराने के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के माता-पिता या अभिभावक ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ और शहरों में निवास करने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ के पास आवेदन जमा करें। विवाह के लिए लड़की की आयु कम से कम 18 और लड़के की 21 वर्ष होना जरूरी है। आवेदन के साथ लड़की-लड़के का आधार कार्ड, लड़की की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पिता का आधार कार्ड, तहसील से हाल में बनवाया गया आय प्रमाणपत्र, लड़की या उसके पिता का जाति प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा अगर लड़की विधवा है तो पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र, तलाकशुदा है तो न्यायालय से हुए तलाक के कागजात भी लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि हमारे पास 146 कन्याओं के विवाह कराने के लिए बजट है। जरूरत पड़ने पर शासन से और पैसा मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने वाले लड़की को 35 हजार रुपये और 10 हजार मूल्य की उपहार सामग्री दी जाएगी। विवाह का सारा खर्च शासन की ओर से जिला प्रशासन उठाएगा। आयोजन कहां होगा, इसका फैसला जिलाधिकारी जेबी सिंह अधिकारियों के साथ बैठक कर करेंगे। सभी बीडीओ और ईओ को विवाह सम्मेलन का प्रचार करने और लोगों को प्रेरित करने के साथ आवेदन जमा करने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed