{"_id":"698b6e623f8b017e44098a0f","slug":"many-trains-coming-from-delhi-including-shatabdi-gomti-were-delayed-etawah-news-c-216-1-etw1005-137610-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शताब्दी, गोमती समेत दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देर से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शताब्दी, गोमती समेत दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देर से आईं
विज्ञापन
इटावा। गाजियाबाद में मालगाड़ी के सोमवार रेलवे ट्रैक से उतर जाने की वजह से दिल्ली से आने वाली शताब्दी-गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से देर रात आईं। इसमें कई ट्रेनें मंगलवार सुबह इटावा जंक्शन पर पहुंचीं। इससे दैनिक समेत आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार को गाजियाबाद में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। सोमवार देर रात आने वाली ट्रेनों को नई दिल्ली जगह पुरानी दिल्ली होते हुए दूसरे रूट से निकाला गया है। इससे इटावा जंक्शन से होकर आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आई।
इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, कैफियत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, आम्रपाली चार घंटे, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा 36 मिनट, ऊंचाहार ढाई घंटे, फरक्का एक घंटा 43 मिनट, अवध 53 मिनट आदि ट्रेनें लेट आईं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से दिल्ली से कानपुर समेत अन्य जगह जाने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से होकर चलाया गया था। इसकी वजह से यह ट्रेनें घंटों देर से आईं।