फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Many place accident , five people were killed

जगह-जगह झपटी मौत, पांच को ले गई

Mon, 20 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 20 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Many place accident , five people were killed

जिले में रविवार की रात और सोमवार को हुए हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक महिला भी है। बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास रविवार की रात तेजी से आ रहा एक ट्रक पहले से खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में खराब खड़े ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


राजस्थान के जोधपुर जिला के थाना बिलाड़ा क्षेत्र के गांव घायलोंकाबास पड़ासवा कला निवासी पूनाराम (30) पुत्र दुगलाराम अपने ट्रक में कोलकाता से सौर ऊर्जा की प्लेट लादकर राजस्थान जा रहा था। ट्रक में उसके साथ खलासी रविंद्र (23) पुत्र भालाराम निवासी दिववासनी थाना बिलाड़ा जोधपुर राजस्थान था। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बकेवर थाना क्षेत्र में हाइवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास उसका ट्रक पहले से खराब खड़े ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन


इससे पूनाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में खराब खड़े ट्रक के आगे खड़े खलासी दिनेश (32) पुत्र छोटूराम निवासी मटागौरा थाना सिमानवी जिला मुरैना मध्य प्रदेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आई थाना पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

इकदिल थाना क्षेत्र में हाइवे पर पक्काबाग तिराहे के पास चलते ट्रक पर चढ़ते वक्त अचानक पैर फिसलने से खलासी ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी नवीन कुमार (19) पुत्र नरेशचंद्र एक ट्रक में खलासी के रूप में काम करता था।

रविवार की रात को अपने ट्रक पर मौरंग लादकर आ रहा था। रात करीब ढाई बजे चालक ने ट्रक को पक्काबाग तिराहे के पास रोका। खलासी नवीन ने ट्रक के टायरों को चेक किया। इसी बीच चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। नवीन दौड़कर ट्रक पर चढ़ने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के नीचे आ गया। चालक को इसकी भनक नहीं लगी। ट्रक नवीन के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर महेरा चौकी इंचार्ज अजहर खां मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि खलासी चलते ट्रक में चढ़ रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसला और ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

बकेवर थाना क्षेत्र में हाइवे पर कुड़रिया गांव के  पास मैजिक को मोड़ते वक्त वह तेजी से आ रही मारुति से टकरा गई। टक्कर लगने से मैजिक पलट गई। इस हादसे में मैजिक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं।

बिठौली थाना क्षेत्र के गांव टिलियन खोड़न निवासी फूल सिंह की पत्नी बीना (40) किसी काम से इटावा आई थीं। वह मैजिक से वापस गांव लौट रही थीं। सोमवार की दोपहर ढाई बजे के आसपास बकेवर के पास पूर्वी कट पर मैजिक चालक ने कस्बे में प्रवेश करने के लिए गाड़ी को मोड़ा तभी औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और वह मैजिक से टकरा गई।

मारुति की टक्कर लगने से मैजिक हाइवे पर पलट गई। इस हादसे में मैजिक में सवार बीना के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बीना को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि मैजिक पलटने से महिला की मौत हुई है, जबकि मैजिक व मारुति में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मारुति और मैजिक को कब्जे में ले लिया है।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मैनपुरी फाटक के आगे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह हल्के नीले रंग की जींस तथा गोल गले की काली टीशर्ट पहने था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed