फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   manrega,etawah,etawah news

परदेश से आए मजदूर काम मांगे, बनेगा जाबकार्ड

Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
manrega,etawah,etawah news
इटावा। दूसरे प्रांतों और शहरों से आए मजदूर काम मांगे तो जॉबकार्ड बनाकर उन्हें गांवों में ही मनरेगा रोजगार दिलाया जाएगा। 260 गांवों में मनरेगा के काम शुरू भी हो गए हैं।
विज्ञापन

बाहर से आए जिन मजदूरों के परिवार के नाम जॉबकार्ड बना है, उसमें मजदूर का नाम जुड़वाया भी जा रहा है। मनरेगा से पहले रास्तों और जलस्रोतों को गहरा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ राजागणपति आर ने बताया कि जिले में डेढ़ लाख से अधिक मनरेगा के जॉबकार्ड बने हैं। इसमें लगभग 60 हजार ही सक्रिय मजदूर हैं। इन सक्रिय मजदूरों को पिछले महीने मुफ्त राशन भी दिया गया था। 10 हजार से अधिक मजदूर दूसरे प्रदेशों और प्रदेश के दूसरे शहरों से जनपद में लौटे हैं। इन मजदूरों को उनके गांवों में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। फिलहाल मनरेगा से काम दिया जाने लगा है। सीडीओ ने बताया कि जिले में 471 ग्राम पंचायतें हैं। 260 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से 21 अप्रैल से काम शुरू करा दिए गए हैं। अलग-अलग जगह पर 591 काम कराए जा रहे हैं। इन कार्र्यों में फिलहाल 4391 मजदूर काम कर रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि अभी फसल की कटाई और मड़ाई का काम भी चल रहा है। इससे ज्यादातर मजदूर उस काम में लगे हैं। एक सप्ताह में कटाई मड़ाई का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मनरेगा के कामों में और तेजी आएगी। सीडीओ ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को मनरेगा के काम शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। एक ग्राम पंचायत एक से अधिक काम भी एक साथ करा सकती है। ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम मिले और विकास कार्य तेज हों इस दिशा में काम किया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि जो मजदूर बाहर से आए हैं अगर उनके परिवार के नाम जॉबकार्ड बना है तो उनके नाम उस कार्ड में जोड़े जाएंगे। बहुत से ऐसे मजदूरों के नाम उनके परिवार के जॉबकार्ड में जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed