{"_id":"5856ce8b4f1c1baa60c0618b","slug":"manoj-porwal-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":" मनोज पोरवाल भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज पोरवाल भाजपा में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा शामिल हुए भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जिले में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा। भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वह समर्थकों के साथ कानपुर में भाजपा के कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह तथा संगठन मंत्री ओमप्रकाश के समक्ष शामिल हुए। हालांकि मनोज पोरवाल केे भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी है।
विज्ञापन
सपा के अभेद्य गढ़ भरथना क्षेत्र में मनोज पोरवाल काफी समय तक भाजपा झंडा उठाए रहे। भाजपा से ही पहली बार वर्ष 2000 में भरथना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चुने गए। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही वह भाजपा को छोड़कर सपा में सम्मिलित हो गए थे। उसके बाद 2006 में हुए नगर पालिका के चुनाव में महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी नीता पोरवाल सपा से चेयरमैन हुई। उसके बाद सीट आरक्षित हो गई। सपा में रहते हुए पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल काफी समय से अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे और भाजपा में शामिल होने के लिए प्रयासरत थे। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन