{"_id":"64330e8aa2098ffc6f02f849","slug":"man-hanged-due-to-mother-anger-etawha-news-c-12-1-171224-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Suicide: मां के डांटने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Suicide: मां के डांटने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 10 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ऊसराहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी नवीन उर्फ अंशू (19) बीएससी का छात्र था। शनिवार शाम वह घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया। रविवार सुबह चार बजे वह खेत पर शौच जाने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
छह बजे तक वह लौटा नहीं तो परिजनों को चिंता हुई। गांव के लोगों ने उसका शव खेत में नीम के पेड़ पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मां के डांटने से अंशू के दुखी होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन