{"_id":"60622366656b4357fc0c7224","slug":"man-die-to-drown-in-canal-after-celebrate-holi-in-etahwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : होली के बाद नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : होली के बाद नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 30 Mar 2021 12:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में होली मनाने के बाद नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को शव को नहर में ढूंढने में जुटी है। मृतक युवक विनीत राजन के पिता डोरीलाल ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र होली खेलने के बाद लोकासई नहर में नहाने के लिए आया था जहां पर उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के जवान उसकी लाश को ढूंढने में जुटे हुए हैं। डूबने वाले की पहचान विनीत राजन पुत्र डोरीलाल राजन निवासी अजीत नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे के की घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन