फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mama and bhanji died in accident

Etawah Accident: कार और ऑटो की भिड़ंत में मामा और भांजी की मौत, मां-बेटे घायल

Sat, 29 Apr 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 29 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
mama and bhanji died in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा जिले के महानेपुरा में भरथना रोड पर गैस प्लांट के पास शुक्रवार सुबह ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार मासूम बच्ची और उसके मामा की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पीछे से आ रही बाइक भी ऑटो से टकरा गई। इसमें बाइक सवार मां-बेटे जख्मी हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इकदिल थानांतर्गत महानेपुरा में ऑटो और कार की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो सवार सुग्रीव निवासी शाहजहांपुर, पूनम निवासी बांझराहार, उनकी बेटी आरोही (3), सीमा निवासी फफूंद सरैया, रोहतास निवासी मढ़ैना, ऑटो चालक रोहित कुमार निवासी नगला हीरा घायल हो गए। इसी दौरान ऑटो में पीछे से आ रही बाइक भी टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक सवार छोटू व उसकी मां ब्रह्मा देवी निवासी नगला आसाराम थाना भरथना जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। मासूम आरोही ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि देर शाम उसके मामा ऑटो चालक सुग्रीव की भी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार चालक भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर साहब, मेरी बेटी को सही कर दो
हादसे में घायल पूनम तीन साल की मासूम बेटी आरोही का शव देखकर फफक रही थी। पूनम ने कहा, डॉक्टर साहब मेरी बेटी को सही कर दो...यही तो जीने का सहारा है। पूनम ने बताया कि वह मायके जसवंतनगर से गांव शाहजहांपुर जा रही थी। उसे भाई सुग्रीव लेने आया था।

आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात
भरथना-बिधूना हाईवे पर हादसा होने के बाद जाम लग गया। पुलिस करीब आधे घंटे बाद वाहनों को सड़क से हटवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed