फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make arrangements to give green fodder to the cows

गोवंशों को हरा चारा देने की व्यवस्था करें

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements to give green fodder to the cows
बकेवर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को धर्मपुरा अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। धर्मपुरा के नगला खुमान गांव में हाल ही में नई अस्थायी गोशाला बनाई गई है। गोवंशों को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा था। उन्होंने ग्राम प्रधान से हरा चारा की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बसरेहर ब्लॉक की परौली रमायन गोशाला से भेजे गए 28 गोवंशों को यहां रखा गया है। पहले ये गोवंश वहीं आसई ग्राम में बनाई गई अस्थायी गोशाला में रखे गए थे। ग्राम प्रधान और सचिव की आपसी खींचतान के चलते महेवा के अधिकारियों ने वहां से गोवंशों को हटाकर धर्मपुरा ग्राम पंचायत के नगला खुमान गांव में भेेज दिया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉ. विनीत कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधान से भूसा गोदाम को जल्दी बनवाने और एक शेड को और बनवाने के लिए कहा। ग्राम प्रधान पिंटू राजपूत ने बताया कि पशुओं को नियमित समय पर भूसा दाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली जमीन पर हरा चारा के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने भरथना की बहारपुरा, बुआपुर आदि गोशाला को देखा। इस अवसर पर डॉ. अनिलवीर सिंह चौहान, संजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed