फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make a drain soon after meeting with the officials

Etawah News: अधिकारियों संग बैठक कर नाला जल्द बनवाएं

Mon, 05 Jun 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Make a drain soon after meeting with the officials
फोटो 05:::मैनपुरी अंडरपास का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया।
विज्ञापन

- सांसद ने मैनपुरी अंडरपास का निरीक्षण करके दिए अधिकारियों को निर्देश
- शासन को भेजा गया है टिनशेड डलवाने का प्रस्ताव, पांच करोड़ से होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मैनपुरी अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए रविवार को सांसद ने एडीएम, ईओ और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही बारिश से पहले किसी भी हाल में टिनशेड डलवाने और जलनिकासी के लिए नाला बनवाने के निर्देश दिए। जल्द ही इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम सदर विक्रम राघव, नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणी त्रिपाठी व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ मैनपुरी अंडरपास पहुंचे। यहां इटावा क्लब के पास से पैदल चलकर पीडब्ल्यूडी टीम की ओर से प्रस्तावित काम की रूपरेखा को समझा।
विज्ञापन

मामामील की तरफ निकलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की ओर से पांच करोड़ के बजट की स्वीकृति मिलते ही और बजट रिलीज होते ही काम शुरू करा दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कोशिश हो कि बारिश से पहले ही यह काम हो जाए ताकि शहरवासियों को इस बार परेशानी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टिनशेड का पानी बाहर निकालने के लिए दोनों तरफ नालियां और एक बड़ा नाला बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि नाला बनवाने के लिए यदि बजट की कमी पड़े तो एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठ कर लें। सब साथ बैठकर योजना बनाएं और जल्द ही इस पर काम कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री शिवाकांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed