फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Makar Sankranti will be celebrated on 15

मकर संक्रांति 15 को, दान का विशेष महत्व

Tue, 13 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 13 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti will be celebrated on 15

इटावा। माघ का महीना छह जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति और खिचड़ी का पर्व है। पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए कानपुर, बिठूर और आसपास क्षेत्रों में जाने का श्रद्धालु कार्यक्रम बना रहे हैं। इस पर्व पर दान का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन


प्राचीन शिव मंदिर के महंत पंडित भुवनेश कुमार मिश्र बताते हैं कि इस बार संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को रात 1ः20 से मिल रही है। ऐसे में मकर संक्रांति  का पर्व  गुरुवार 15 जनवरी को होगा। उत्तरायण में किया गया दान श्रेष्ठ होता है। द्वापर युग में भीष्म पितामाह (जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान था) बाणों की शैय्या पर रक्त रंजित पड़े हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने शारीरिक पीड़ा झेलते हुए उत्तरायण सूर्य की प्रतीक्षा की और इसी में प्रवेश करते ही प्राण त्याग दिए। पंडित श्री मिश्र का कहना है कि माघ माह का पहला स्नान छह जनवरी को हो चुका है। दूसरा स्नान 15 जनवरी मकर संक्रांति   के दिन होगा। इसके बाद छठवां स्नान 3 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनकी राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस अवधि में सूर्य और शनि की प्रसन्नता के लिए गुड़ से काले तिल के लड्डू, काले उड़द की दाल मिलाकर खिचड़ी का दान करें। इसके साथ ही कंबल, फल का दान भी पुण्यदायी माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed