{"_id":"29fdeaafe7d1a99f038972a2690f9026","slug":"maintaining-workers-called-josh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से जोश बनाए रखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से जोश बनाए रखने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
सपा और प्रदेश सरकार की नीतियों के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा का बुधवार को समापन हो गया। जिला पंचायत सभागार में जिले के वरिष्ठ नेताओं ने साइकिल यात्रा की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें सीख देते हुए कहा गया कि नेता, कार्यकर्ता इसी तरह का जोश और उत्साह आगे भी बनाए रखें। इससे पूर्व समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा के समापन दिवस पर इटावा विधानसभा क्षेत्र के गांव पूठन सकरौली से साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। वरिष्ठ युवा नेता अंशुल यादव ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं के नेतृत्व एवं जिला समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रत्येक ब्लाक में बड़े उत्साह के साथ साइकिल यात्रा में भाग लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन
सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता के कुशल निर्देशन में पूठन सकरौली से इटावा तक साइकिल यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। उत्साह से लवरेज सपा कार्यकर्ताओं का काफिला जिला पंचायत सभागार में पहुंचा और यहां समापन सभा में परिवर्तित हो गया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सपा नेता राजपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला संगठन के कुशल नेतृत्व में पांच अगस्त से जनपद में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, यूथ संगठनों के पदाधिकारियों ने जिस उत्साह एवं जोश के साथ समाजवादी विकास जनसंदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया, वे बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कार्यकर्ता, पार्टी नेता व युवा इस उत्साह को आगे भी बनाए रखें। सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने सभी साइकिल यात्रियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से लगातार जिले के सभी क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारी गांव गांव जाकर सभी से मिले, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
समापन सभा में महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व मंत्री रामप्रसाद सविता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, रतन चौधरी, जिला प्रवक्ता राकेश यादव, महिला सभा अध्यक्ष अरविंद कुमारी यादव, खन्ना यादव, फरहान शकील, आदित्य गोविंद यादव सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।