फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mahilayo ko milega rojgaar

जमुनापारी बकरी के पालन से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
mahilayo ko milega rojgaar
इटावा। जमुनापारी बकरी का पालन कर महिलाए आत्मनिर्भर बनेंगी। यह बात उपायुक्त मनरेगा शौकत अली ने स्वयं सहायता समूह की गोष्ठी में ग्राम पंचायत गाती में कही।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डा. विनीत पांडेय ने सभी संरक्षित बकरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वस्थ पालन-पोषण के तरीके बताये। उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन अंबेड ने कहा कि जमुनापारी बकरी पालन से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। दूसरी ओर इस प्रजाति का संरक्षण एवं संवर्धन होगा। यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त मनरेगा/ खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा शौकत अली ने कहा कि समूह की महिलाएं बकरी पालन के माध्यम से व्यवसाय की तरफ बढ़ रही हैं। जो आजीविका के क्षेत्र में एक उन्नत कार्य है। एडीओ आईएसबी अखिलेश यादव ने कहा कि जबतक अपनी सोच नहीं बदलेंगे तबतक आपके परिणाम नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक माइक्रो फाइनेंस संतोष कुशवाहा ने बताया कि बकरी पालन के लिए समूह सदस्यों को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए बैंक से भी ऋण दिलाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक कृष्णकांत चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, विशेष पशुपालक तथा विभिन्न समूह की दीदी रश्मि, शकुंतला, रूबी, अर्चना, पंकज, नंदिनी, संगीता सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed