{"_id":"644183ad717567e616096a38","slug":"machine-broke-down-in-pathology-lab-did-not-check-etawha-news-c-12-1-190644-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पैथोलॉजी लैब में मशीनें खराब, नहीं हुईं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पैथोलॉजी लैब में मशीनें खराब, नहीं हुईं जांचें
Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में गुुरुवार को बायो कैमिस्ट्री और हार्मोनल एनालाइजर मशीनों में खराबी आने की वजह से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इस वजह से मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि गुरुवार को जिला अस्पताल आए मरीजों की संख्या कम रही। पैथोलॉजी लैब में करीब 78 मरीजों के सैंपल तो लिए गए, लेकिन जांच न होने से मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
पैथोलॉजी में रोजाना करीब ढाई सौ से लेकर तीन सौ मरीजों की खून की जांच होती है। एक मरीज की कई- कई जांचें होती हैं। इससे जांचों की संख्या भी बढ़ जाती है। बायो केमिस्ट्री मशीन से लिवर, किडनी, शुगर इत्यादि की जांच होती है, जबकि हार्मोनल एनालाइजर मशीन से विटामिन डी, विटामिन बी-12, थायरॉयड, हैपेटाइटिस बी और सी की जांच होती है। करीब 78 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए, लेकिन उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
पैथोलॉजी लैब प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी ने बताया कि बायो कैमिस्ट्री मशीन में अर्थिंग की समस्या आने की वजह से मशीन नहीं चलने से कार्य प्रभावित हुआ। जबकि हार्मोनल एनालाइजर मशीन के कमरे के एसी के सही काम न करने से मशीन काम नहीं कर रही थी। बताया मशीन सही हो गई है, शुक्रवार से सभी जांच संबंधी कार्य शुरू होंगे।