फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   maangon ko lekar sanvida karmiyon ka dharana, gyaapan

मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, ज्ञापन

Thu, 18 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
maangon ko lekar sanvida karmiyon ka dharana, gyaapan
इटावा। पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विनय सक्सेना का का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संघ की मांगों में कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी के रूप में 18000 रुपये प्रतिमाह देना प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें भी विभाग में समायोजित कर के समान वेतन देने की मांग भी शामिल है। आरोप लगाया कि कर्मियों के ईपीएफ तथा ईएसआई में घोटाला हुआ है, लिहाजा जांच की जाए और दोषियों को दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मियों की है कि दुर्घटना के दौरान घायल कर्मचारी का पूर्ण उपचार कराया जाए और उस अवधि का वेतन भी दिया जाए। संविदा कर्मियों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में दुर्घटना लाभ देने की मांग भी की है।
साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता भी मांगा। संविदा कर्मियों ने मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल को सौंपा। उनका कहना है कि पूर्व में भी ज्ञापन सौंपे जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोप लगाया कि कारपोरेशन इन कर्मचारियों पर बेवजह दबाव बनाता है। आंदोलन में जिलाध्यक्ष के अलावा इंद्रपाल शाक्य, सुंदर सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर शिव किशोर व चरण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed