{"_id":"65a1b309064052e5e208e794","slug":"loss-of-rs-15-lakh-due-to-fire-in-english-liquor-shop-etawha-news-c-216-1-etw1001-7612-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंग्रेजी शराब की दुकान में आग से 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंग्रेजी शराब की दुकान में आग से 15 लाख का नुकसान
विज्ञापन
इटावा। मोतीझील चौराहा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लगने से 15 लाख रुपये की शराब जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने शटर के ताले तोड़कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
लाइसेंस धारक प्रेम नगर निवासी बसंती वर्मा की मोतीझील चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। ठेका संचालक गोपाल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली। हादसे की जानकारी पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दुकान के शटर का ताला तोड़ा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शराब के कारण आग ने रौद्र रूप धारण ले लिया और दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। ठेका संचालक ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये की शराब रखी थी। इसमें 150 रुपये से 8500 रुपये तक की शराब थी। दो दिन पहले ही माल आया था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक डीपी सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे। दुकान में नुकसान कितना हुआ है, कितनी शराब जली है, इसका आकलन आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में किया जाएगा।