फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Los ladrones sentados como un paseo dejaron inconsciente al conductor y saquearon el DCM

सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने चालक को बेहोश कर डीसीएम लूटी

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Los ladrones sentados como un paseo dejaron inconsciente al conductor y saquearon el DCM
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र में बहारपुरा के पास से रविवार रात सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने डीसीएम लूट ली और चालक को सहसों थाना क्षेत्र में फेंक दिया। डीसीएम मालिक ने भरथना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी के मोहल्ला शिवपुरी शाला निवासी रोहित दुबे की डीसीएम शिवपुरी शाला अड्डा लोधी निवासी अजय कुमार पुत्र राम किशोर चलाते हैं। रविवार रात फ्रूट कंपनी की 301 प्लास्टिक की खाली क्रेट लेकर बेनीगंज के लिए निकले थे। भरथना के आगे बाहरपुरा के पास दो युवक बेला जाने की बात कहकर डीसीएम में सवार हो गए। कुछ दूरी चलने पर तमंचा लगाकर डीसीएम रुकवा ली। आगे कार से बदमाशों के दो साथी थी चल रहे थे। चारों ने चालक को पीटा फिर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और डीसीएम लूट ले गए।
विज्ञापन

सहसों थाना क्षेत्र के बल्लों की गढ़िया के पास चालक को फेंक दिया। सुबह होश आने पर चालक गांव जाकर लूट की जानकारी लोगों को दी। थानाध्यक्ष सहसों तेज सिंह ने बताया कि चालक ने भरथना क्षेत्र में लूट होने की जानकारी दी है। उसे भरथना भेज दिया गया है। भरथना कोतवाल केएल पटेल ने बताया कि डीसीएम के मालिक की ओर से तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed