{"_id":"56eaffce4f1c1b50248b4aa4","slug":"looted-by-the-lift-truck-dumper-cleaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर क्लीनर को ट्रक में लिफ्ट देकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर क्लीनर को ट्रक में लिफ्ट देकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार मनीष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चौपुला के पास ट्रक सवार लोगों ने डंपर के क्लीनर को लिफ्ट देकर मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। बाद में चौबिया थाने के पास फेंक कर इटावा की ओर भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर बसरेहर थाने की पुलिस ने ट्रक व उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डोरा घुटीला निवासी मनीष पुत्र जंडैल सिंह डंपर पर क्लीनर है।
बुधवार की रात वह डंपर पर गिट्टी लादकर निर्माणधीन यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जा रहा था। गांव चौपुला के पास डंपर खराब होने से चालक मिस्त्री लेने चला गया। क्लीनर मनीष वहीं रुक गया। रात करीब एक बजे उसने होटल पर खाना खाने जाने के लिए उधर से गुजर रहे एक ट्रक में लिफ्ट ली। रास्ते में ट्रक सवार लोगों ने मारपीट कर उसके पास से एक हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया।
बाद में चौबिया थाने के पास फेंक दिया और इटावा की ओर भाग गए। मनीष ने इसकी जानकारी चौबिया थाने में दी। पुलिस ने इसकी सूचना बसरेहर थाने को देकर नाकेबंदी कराई। जानकारी मिली है कि बसरेहर पुलिस ने ट्रक व उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों के नाम बताने से इंकार किया है।