{"_id":"59417b0a4f1c1b53428b45ef","slug":"lohiya-wahini-makes-450-member","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोहिया वाहिनी ने बनाए 450 सदस्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया वाहिनी ने बनाए 450 सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा के सदस्यता शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव के नेतृत्व में बुधवार को विजयनगर चौराहे पर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सदस्यता शिविर का आयोजन किया। जिसमें 450 सदस्य बनाए गए। शिविर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव युवाओं को आगे आने का मौका दिया। युवा ही सरकारें बनाने का काम करते हैं। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आम जनमानस के विकास एवं उत्थान की राजनीति करती है। सदस्यता शिविर में गौरव यादव, श्याम यादव, रवि यादव, तन्नू चौहान, सिक्की यादव, पवन यादव, ब्रजेश यादव, भनु यादव, रिषभ यादव, प्रशांत यादव, अमित कठेरिया, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन