फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lock in the watercooler room, the cold water disturbs the attendant

वाटरकूलर के कमरे में जड़ा ताला, तीमारदार ठंडे पानी को परेशान

Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lock in the watercooler room, the cold water disturbs the attendant
पैथोलॉजी लैब में रखा घड़ा। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की फटकार के बाद भी जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में रखे वाटरकूलर को सही कराने की बजाय उसके कमरे में ताला जड़ दिया गया है। इससे मरीज, तीमारदारों के ही स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को निरीक्षण के दौरान मंत्री को शौचालय के आसपास गंदगी मिली थी। अस्पताल परिसर के बाहर कंडम गाड़ी खड़ी थी। इसके अलावा अस्पताल में लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आ रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए कहा था। अस्पताल प्रशासन ने शौचालय के पास सफाई तो करवा दी, लेकिन वाटर कूलर सही कराने के बजाय उसके गेट पर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

इससे तीमारदार के साथ अस्पताल कर्मचारी भी परेशान हैं। लैब कर्मी भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए घड़े का प्रयोग कर रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों को बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। महिला सीएमएस डॉ. कजली गुप्ता का कहना है महिला विंग में पानी की कोई समस्या नहीं है। लैब के पास पानी का कैंपर रखवा रखा है। वाटर कूलर सही है। उसके गेट पर लगे ताले को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जेडी के सामने भी उठा था मुद्दा
कुछ दिन पहले दौरे पर आए जेडी ब्रजेंद्र सिंह चौहान के सामने भी महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर मुद्दा उठा था। इस दौरान महिला सीएमएस मौजूद भी नहीं थी। जेडी ने दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed