फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loan will be given from banks for textile products unit

धोबी समाज को उद्यम स्थापित करने को मिलेगी वित्तीय सहायता

Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Loan will be given from banks for textile products unit
एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत वस्त्र उत्पाद के समग्र विकास के लिए वित्त पोषण सहायता योजना प्रारंभ की गई है। योजना में वस्त्र उत्पाद से संबंधित उद्योग सेवा व्यवसाय क्षेत्र की इकाई के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र के जिला उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि 25 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयाें के लिए लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 6.25 लाख जो भी कम हो, मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 लाख से अधिक एवं 50 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयाें के लिए धनराशि 6.25 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत जो भी अधिक हो, मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख से अधिक एवं 150 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयाें के लिए 10 लाख अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत जो भी अधिक हो, मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में देय होगी।
150 लाख से अधिक की कुल परियोजना लागत की इकाइयाें के लिए परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 20 लाख, जो भी कम हो, मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में देय होगी। उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के बाद मार्जिन मनी अनुदान के रूप में समायोजित की जाएगी।
सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे।
धोबी समाज के बेरोजगार युवक खुद की ड्राई क्लीनिंग की दुकान खोल सकते हैं। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम उन्हें इसके लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगा। लाभार्थी को 10 हजार तक शासकीय अनुदान भी मिलेगा।
निगम के जिला प्रबंधक शिशुपाल सिंह ने बताया कि धोबी समाज के लिए संचालित लांड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना में 10000 रुपये का अनुदान एवं 90000 से 2,06,000 तक ब्याजमुक्त ऋण का प्रावधान है। इसकी अदायगी पांच वर्षों में की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये से अधिक नहीं है।
वे कक्ष संख्या 62, विकास भवन इटावा स्थित कार्यालय से आवेदन-पत्र निशुल्क प्राप्त कर लें। जाति, आय प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ सभी प्रपत्र संलग्न कर जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed