{"_id":"589b5c8d4f1c1ba3203782ed","slug":"loader-ruined-byke-rider-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला रोड पर एक लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा पीजीआई में भर्ती है।
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी रिंकू (24) पुत्र रामसेवक मंगलवार रात साढे़ ग्यारह बजे साथी रीशू (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हरिजन कालोनी कुनैरा को छोड़ने बाइक से उसकी ससुराल मडै़या शिव नारायण जा रहा था। शिवम टाकीज के पास सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोडर के नीचे आ गए। रिंकू हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घायल रीशू की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन