फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   LIU office not sealed even after getting infected

संक्रमण फैलने के बाद भी नहीं सील हुआ एलआईयू कार्यालय

Thu, 04 Jun 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
LIU office not sealed even after getting infected
फोटो संख्या 06 से 10 तक - फोटो : ETAWHA
स्थानीय अभिसूचना इकाई के सिपाही में कोराना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी कार्यालय को सील नहीं किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में गुरुवार को पूरे दिन कामकाज होता रहा। उच्चाधिकारियों की लापरवाही से पुलिसकर्मी भयभीत होकर काम कर रहे हैं।
कोतवाली में स्थित स्थानीय अभिसूचना इकाई के विदेशी पंजीकरण कार्यालय में तैनात आरक्षी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोतवाली में 38 लोगों के सैंपल लिए।
डॉ. अनूप रायपुरिया ने बताया कि एलआईयू कार्यालय में 19 तथा कोतवाली में 19 कुल मिलाकर 38 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए। इस दौरान डॉ. श्याम मोहन यादव के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एलआईयू आरक्षी ने बुखार आने पर एक जून को जिला अस्पताल जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था।
बताया गया कि वह बुधवार को कार्यालय गया था। बुधवार देर शाम सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से आई जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। रात में ही कोतवाली और एलआईयू परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed