{"_id":"69e66e57bdaa098d560e10cd","slug":"liquor-worth-rs-82-lakh-destroyed-using-jcb-etawah-news-c-216-1-etw1005-141459-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 82 लाख कीमत की शराब को जेसीबी से कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 82 लाख कीमत की शराब को जेसीबी से कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। थाना चौबिया में अवैध शराब व मादक पदार्थों के नष्टीकरण अभियान के तहत सोमवार को तीन मुकदमों से संबंधित पकड़ी गई 1100 पेटी अंग्रेजी शराब को जेसीबी से नष्ट करवाया गया। बाजार में इसकी कीमत करीब 82 लाख रुपये है।
सोमवार को यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी न्यायिक रोहित मौर्य और सीओ सैफई केपी सिंह की मौजूदगी में शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि साल 2023 और 2024 में चौबिया पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 1100 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी थी।
इस शराब को थाने के पीछे पड़ी खाली जमीन पर बुलडोजर से कुचलवाकर नष्ट कराया गया। शराब की पेटियों को पहले बुलडोजर से तोड़ा गया फिर गहरे गड्ढे में डालकर मलबे के साथ दबा दिया गया ताकि उसका दोबारा उपयोग ना हो सके। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया कि नष्ट की गई 1100 पेटी शराब तीन मुकदमों से संबंधित थी जिसका पंचनामा भर न्यायालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि 2023 से लेकर अब तक यह अवैध शराब पकड़ी गई थी जिसे उच्च अधिकारियों की देखरेख में नष्ट कराया गया है।