फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Liquor smuggler with reward of Rs 25 thousand arrested

Etawah News: 25 हजार रुपये का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 23 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler with reward of Rs 25 thousand arrested
इटावा। 25 हजार रुपये के इनामी फरार शराब तस्कर को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 10 जून को पुलिस टीम ने एक्सप्रेस वे पुलिया के पास से एक कंटेनर पकड़ा था। तलाशी में उसके अंदर से 690 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद हुई थी। कंटेनर चालक मोहनलाल व सोनू उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। कंटेनर चालक मोहनलाल से पूछताछ पर उसने अपने मालिक अशोक निवासी मकान नंबर 331 गली नंबर पांच विकास काॅलोनी, कनिका बिहार करनाल हरियाणा बताया था। इसी मामले में तस्कर के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार कंटेनर मालिक की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर नगला बरी के पास से अशोक को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया। सैफई थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया पूछताछ में ट्रक की नंबर प्लेट व चेचिस नंबर घिसकर अन्य राज्यों में शराब की तस्करी करते हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed