फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lion take food in night at breeding centre

ब्रीडिंग सेंटर में शेर रात को करेंगे भोजन

Wed, 22 Jun 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 22 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
lion take food in night at  breeding centre
जंगल के राजा शेर आपस में ही लड़ने लगे - फोटो : dailymail

इटावा सफारी पार्क पहुंची अमेरिकी विशेषज्ञों की सलाह पर ब्रीडिंग सेंटर की व्यवस्था में कई बड़े फेरबदल किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शेरों के जंगली जीवन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने पर शेर ज्यादा स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने सफारी में शेरों की फीडिंग व्यवस्था को गलत बताया था। शेरों को दिन की जगह रात में भोजन देने की सलाह दी थी। जिस पर अमल करते हुए सफारी प्रशासन ने ब्रीडिंग सेंटर पर इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसके साथ ही कई और फेरबदल भी किए गए हैं।

विज्ञापन


एक के बाद एक 9 शेर और शावकों की मौत के बाद शासन और सफारी प्रशासन यहां रह रहे अन्य शेरों की स्वास्थ्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। हाल ही में अमेरिकी विशेषज्ञों को भी सफारी बुलाया गया था। यहां पहुंचे स्मिथ सेनियन कंजर्वेशन बायलोजी इंस्टीट्यूट यूनाइटेड स्टेट अमेरिका के डा बुधान पुकाजेन्थी, डा जेम्स, डा काली होल्डर और स्टीव ने लायन सफारी के  कोर जोन के साथ ब्रीडिंग सेंटर और वेटनरी हास्पिटल की व्यवस्था क ो बारीक ी से देखा था। टीम ने सफारी प्रशासन को कई सुझाव दिए थे। अमेरिकी विशेषज्ञों के इन सुझावों पर सफारी में अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सफारी में शेरों को अभी तक दिन के समय खाने के लिए भोजन दिया जा रहा था। अब अमेरिकी विशेषज्ञों की राय पर शेरों को रात के समय भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही शेरों को बाड़े से बाहर खोलने के समय में भी फेरबदल किया गया है। जहां पहले शेर सुबह 7 बजे बाड़े से बाहर निकाले जाते थे और दो घंटे बाद ही 9 बजे बाड़े में बंद कर दिए जाते थे। वहीं अब इन्हें भोर 4 बजे विचरण के लिए खोला जाने लगा है। 5 घंटे की मौज मस्ती के बाद 9 बजे वापस बाडे़ में पहुंचाया जाता है। इसी प्रकार से शाम के समय पहले 5 बजे शेरों को बाडे़ से बाहर निकाला जाता था और 7 बजे ही बाड़े में पहुंचा दिया जाता था। अब शाम 7 बजे उन्हें बाड़े से बाहर निकाला जा रहा है और 9 बजे बाडे़ में बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed