फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lion safari on paraytan manchitra but panchnad is waiting

लॉयन सफारी तो चमकी पर पर्यटन की बाकी योजनाएं नहीं पकड़ सकीं रफ्तार

Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
lion safari on paraytan manchitra but panchnad  is waiting
इटावा। करीब सात साल पहले शहर में लॉयन सफारी शुरू होने के बाद जिले को पर्यटन के मानचित्र पर पहचान तो मिली लेकिन पचनद संगम इससे अछूता है।
विज्ञापन

2012 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लायन सफारी बनवाने के बाद जिले को देश के पर्यटन मानचित्र में स्थान मिला है। प्रदेश का ये पहला सफारी पार्क है। यहां 17 एशियाई बब्बर शेर और शेरनियां होने के साथ ही एक शावक भी है। यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। प्रतिदिन औसतन करीब 400 पर्यटक आते हैं। त्योहारी सीजन में ये संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच जाती है।
अब यहां एक बब्बर शेर और आठ भालू लाने की तैयारी है। उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं पचनद संगम को पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रयास तो हुए लेकिन ये आगे नहीं बढ़े। इसी तरह, चकरनगर कस्बे के राजा निरंजन सिंह और भरे स्टेट के राजा रूप सिंह के किले को पर्यटन स्थल बनाने की भी मांग उठी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

आयुर्वेद सैंड बाथ के लिए जगह चिह्नित नहीं
पर्यटन विभाग और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबल किनारे रेत में सैंड बाथ शुरू करने की योजना है। इसके लिए दो माह पहले चंबल की रेत में ट्रायल भी किया जा चुका है। सैंड बाथ कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. कमल कुशवाहा ने बताया कि मुख्यालय से पत्राचार चल रहा है। जमीन की तलाश की जा रही है। उम्मीद है जनवरी तक इस बाथ का लोगों का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि इससे कई बीमारियों का उपचार भी होता है। चंबल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. शाह आलम ने बताया कि पचनद संगम को यदि पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed