फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari in Etawah Gigo, Kubera also Bbesia disease

लायन सफारी इटावा में गीगो, कुबेर को भी बबेसिया रोग

Sat, 23 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sat, 23 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lion Safari in Etawah Gigo, Kubera also Bbesia disease
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी के तारे एक बार फिर से गर्दिश में हैं। आईवीआरआई बरेली गए शेर गीगो व कुबेर के ब्लड सैंपल में भी बबेसिया पॉजीटिव पाए जाने से सफारी प्रशासन सदमे में है।
विज्ञापन


इस संबंध में लायन सफारी के अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों का यह तक कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आइवीआरआई के विशेषज्ञों की सलाह पर शुक्रवार से दोनों शेरों को एंटी बबेसिया की दवाई दी जाने लगी है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को लायन सफारी प्रशासन में हड़कं प मच गया।

 आईवीआरआई बरेली गई शेर गीगो व कुबेर के ब्लड रिपोर्ट में भी बबेसिया ग्रस्त होने के लक्षण पाए गए। ब्लड रिपोर्ट के साथ ही आइवीआरआई बरेली के डॉक्टरों ने सफारी प्रशासन को दोनों शेरों का बबेसिया का इलाज शुरू करने की सलाह दी है। जिसके बाद शुक्रवार को ही सुबह से शेरों को एंटी बबेसिया की डोज देनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं लायन सफारी प्रशासन का कहना है कि शेर स्वस्थ हैं और उन्हें एहतिहात के तौर पर बबेसिया की दवाई दी जा रही है। जबकि  उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि यह सर्तकता सिर्फ गीगो और कुबेर पर ही क्यों बरती जा रही है। जबकि लायन सफारी में मनन कुंवारी आदि शेर भी मौजूद हैं।

 सफारी में सबसे पहले शेरनी तपस्या बबेसिया बीमारी की चपेट में आई थीं। हफ्ते भर के अंदर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शेर पटौदी व जेसिका भी बबेसिया के शिकार पाए गए और इनमें से जेसिका गंभीर स्थिति में पहुंचने के बाद जैसे तैसे सामान्य हुई। इसके बाद अब लंबे समय से सफारी में  रह रहे शेर गीगो और कुबेर भी बबेसिया की चपेट में हैं। जो लायन सफारी की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव से जब इस संबन्ध में फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि गीगो व कुबेर को सिर्फ एहतिहात के तौर पर बबेसिया की दवाई दी जा रही है।


शुक्रवार को सुबह दोनों को पहली डोज दी गई है और अगले दो दिन तक और उन्हें यह दवाई खिलाई जाएगी। एंटी बबेसिया का कोर्स तीन दिन का होता है। उन्होंने बताया कि शेरों को दवाई आइवीआरआई बरेली के विशेषज्ञों की सलाह पर दी जा रही है। उन्होंने सफारी में अन्य किसी शेर को बबेसिया की दवा नहीं दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed