{"_id":"61267cb18ebc3e79ae06db8f","slug":"lion-safari-etawah-news-knp648195134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी की शेरनियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी की शेरनियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में बैठे शेर व शेरनी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सफारी पार्क की कोरोना संक्रमित शेरनियों गौरी व जेनिफर की बरेली स्थित प्रयोगशाला की तीसरी ब्लड रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शेरनियों को सफारी स्थित पशु अस्पताल से छुट्टी दी जाए या नहीं, इसे लेकर विचार चल रहा है। फैसला होने के बाद ही शेरनियों को एनिमल हाउस में शिफ्ट किया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर में सफारी पार्क के 14 शेर व शेरनियों का ब्लड सैंपल बरेली भेजा गया था। छह मई को आई रिपोर्ट में शेरनियों जेनिफर व गौरी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अन्य 12 शेर व शेरनियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। कोरोना संक्रमित शेरनियों को पशु अस्पताल में भर्ती किया गया था।
तब से दोनों अस्पताल में ही हैं। कानपुर जू के पशु चिकित्सकों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा था। अब दोनों शेरनियां अस्पताल में उछल-कूद कर रही हैं। छह से आठ किलो तक मीट खा रही हैं। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि शेरनियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पोस्ट कोविड इलाज के चलते शेरनियों को शिफ्ट किया जाए या नहीं, इसे लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।